Ad Code


ये बदलाव का दौर है, हमारे पास टैलेंट की कमी नहीं - डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी- samrat-chaudhari-bihar



बक्सर । यह बदलाव का दौर है, बिहार में मेधा की कमी नहीं है। जिस कारण बिहार का भविष्य काफी सुखमय होने जा रहा है। उक्त बाते केशव टाइम्स व द भारत नाउ के सौजन्य से भविष्य के बिहार विषय पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि हमारे पास गौरवषाली इतिहास रहा है। यहां के शासको ने नालंदा, तक्षषिला व विक्रमशीला जैसे विश्व विख्यात विश्वविद्यालयों की स्थापना की थी।

उन्होंने कहा कि मगध सम्राज्य का काल पूरे हिन्दुस्तान का स्वर्णिम काल था। उन्होंने कहा कि बिहार में लेदर उद्योग, आईटी सेक्टर तथा इंडस्ट्री क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। नेताओं को सत्ताभोगी नहीं बनना होगा बल्कि काम करना होगा। विकसित बिहार बनाने के लिए पांच गुना अधिक काम करना पड़ेगा। उन्होंने कोशी में आने वाली भयंकर बाढ़ रूपी त्रासदी की चर्चा की और कहा कि इससे निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। 



सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में बिगड़ चुके कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए डीजीपी को अपने ढंग से कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्दी ही बालू, शराब और जमीन माफियाओं पर नकेल कसा जाएगा। महिलाओं तथा उद्योगपतियों को मजबूत सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले 20 साल में बिहार देश का सबसे विकसित राज्य होगा। वही उन्होंने कहा कि देष और दुनिया के टॉप तथा बॉटम दोनो जगहों पर बिहारी कायम है। बिहार के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने बक्सर विष्वामित्र अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राजीव कुमार झा, पत्रकार डॉ. शशांक शेखर उपाध्याय तथा युवा कृषक रंजन मिश्र को सम्मानित भी किया।





एनडीए सरकार में हम बिहारी सब पर भारी का भाव जगा - विजय सिन्हा

भविष्य के बिहार विषय पर आयोजित सेमिनार में बोलते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि पहले दूसरे प्रदेशों में बिहारी कलहाने में लोगों को शर्म महसूस  होती थी, लेकिन एनडीए के सरकार में हम बिहारी सब पर भारी का भाव जगा है। उन्होंने कहा कि जब नियत में खोट और नीति फेल हो तो राजनीतिक अस्थिरता आती है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने कभी सत्ता के लिए समझौता नहीं किया। हमने कभी पद की गरिमा को गिरने नहीं दिया। उन्होंने इशारों इशारे में वंशवाद की राजनीति पर प्रहार किया और कहा कि भविष्य के बिहार में जाति पात व वंशवाद की राजनीति समाप्त हो जाएगी। लोग विकसित बिहार बनना देखना चाहते है। यह सिर्फ एनडीए के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने कहा कि बिहारी प्रतिभा का सम्मान कर भविष्य के बिहार के निर्माण की रूपरेखा बनाई गई है। उस पर काम शुरू हो गया है। बहुत जल्द इसका रिजल्ट लोगों के सामने होगा।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...






 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu