Ad Code


भोजपुरी साहित्य मंडल द्वारा 'गीत कमाल के' पुस्तक का हुआ विमोचन



(बक्सर ऑनलाइन न्यूज):-  अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ अरुण मोहन भारवि द्वारा भोजपुरी काव्य संकलन 'गीत कमाल के' का लोकार्पण बक्सर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने किया। और उन्होंने कहा कि यह भोजपुरी की लाजवाब पुस्तक है। 'गीत कमाल के' पुस्तक के प्रकाशन से उन लोगों के अप प्रचार और लांछन पर ब्रेक लगेगा। जो भोजपुरी गीतों पर अश्लीलता को का आरोप लगाते हैं। भारवि जी के इस सार्थक प्रयास से भोजपुरी भाषा और समृद्ध हुई है।

      
कार्यक्रम का आयोजन भोजपुरी साहित्य मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता तथा धनुलाल प्रेमातुर के संचालन में नगर के  श्रीचंद्र मंदिर पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्षा कमरुन निशा फरीदी ने कहा कि भोजपुरी हमारी मातृभाषा है और हमें इसे बोलने और आगे बढ़ाने में लजाना नहीं चाहिए। प्रोफेसर बलिराज ठाकुर ने कहा कि भोजपुरी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा होने के साथ हमारी मातृभाषा भी है। 'गीत कमाल के' से इसे समृद्ध और बल मिलेगा। सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर महेंद्र प्रसाद ने कहा कि डॉ भारवि द्वारा संपादित पुस्तक एक बेजोड़ प्रयास है। इसके पूर्व कविता और कहानी कमाल के का प्रकाशन हो चुका है। अपने अध्यक्षीय संबोधन में अनिल कुमार त्रिवेदी ने कहां की भोजपुरी विश्व की भाषा हो गई है इसमें एक से बढ़कर एक साहित्यकार पैदा हुए हैं। इसे विश्वविद्यालयों में भी पढ़ाया और शोध का विषय बनाया जा रहा है इसे अब सरकार को संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल कर अपनी गलती सुधार लेनी चाहिए। इस अवसर पर विविध क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्य करने के लिए धर्मेंद्र कुमार तिवारी, कमरून निशा, प्रोफ़ेसर बलराज ठाकुर, डा महेंद्र प्रसाद, सुरेश संगम, डॉक्टर बैरागी प्रभास चतुर्वेदी, गोपाल मौर्य तथा राम प्रवेश दुबे को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सूबेदार पांडेय, वेदेही श्रीवास्तव, हृदयनारायण शर्मा, महेश्वर ओझा महेश, रामेश्वर मिश्र बिहान, कुछध्वज सिंह, मुन्ना, उमेश पाठक, रमाकांत तिवारी, कमलेश्वर पांडेय, राजारमन पांडेय, राजेश कुमार, वशिष्ठ पांडे, राजेश महाराज, श्रीधर शास्त्री, ईशान त्रिवेदी, अनिल चौबे आदि ने संबोधित किया।




................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...







 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu