Ad Code


कांग्रेस पार्टी के माई-बहिन मान योजना से बिहार के गरीब महिलाओं का होगा आर्थिक विकास- डॉ. मनोज



बक्सर । शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेिटी के निलंबित अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किए गए माई बहिन मान योजना के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान डॉ. मनोज पांडेय ने अपने संबोधन मर कहा की कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक, हिमाचल, तेलंगाना एवं झारखंड प्रदेश में सरकारें चल रही है जहाँ माई बहिन से जुड़ी कई सारी योजनाएं आसानी से चल रही है और इसका सीधा लाभ भी हर वर्ग के महिलाओं को मिल रहा है उसी तरह यदि बिहार में भी कांग्रेस की सरकार बनती है तो निश्चित तौर पर बिहार में भी माई बहिन मान योजना को लागू किया जाएगा जिससे लाभ लेकर महिलाओं का आर्थिक विकास होगा।


इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेिटी द्वारा नियुक्त   मांई बहन मान योजना के पर्यवेक्षक त्रिवेणी सिंह ने विस्तार से बताते हुए कहां की महागठबंधन की सरकार बिहार में बनने के 24 घंटे के बाद पहले कैबिनेट में पास कर जरूरतमंद महिलाओं को 2500 एपया खाते में देने की योजना पारित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील किया कि घर-घर जाकर महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करें एवं राहुल गांधी के द्वारा घोषणा माई बहन मान योजना के विषय में विस्तार पूर्वक बताएं।




वही अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रभारी मनीष पटेल एवं महिला कांग्रेस के बक्सर प्रभारी संतोष कुमारी ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए क्रांतिकारी कदम है जिससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी। वही राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि राजपुर विधानसभा में यह योजना जोर स्तर पर चालू है एवं सभी महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना हमारा मुख्य लक्ष्य है एवं राहुल गांधी के सपनों को साकार करने का हम संकल्प लेते हैं। प्रदेश में प्रतिनिधि डॉ प्रमोद ओझा ने कहा कि महिलाओं के लिए ऐतिहासिक निर्णय जिस तरह कांग्रेस पार्टी ने ली है आने वाले दिन में महिला सशक्तिकरण का सपना बिहार में सकार होगा।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजा रमन पांडेय, कमल पाठक, राजू वर्मा ,अजय ओझा ,बिरेंद्र राम ,मनीष चौबे, जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कामेश्वर पांडेय, जय राम राम, विनय कुमार सिंह, संजय कुमार पांडेय, त्रिजोगी  मिश्रा, संजय कुमार दुबे, राम प्रसाद द्विवेदी ,डॉ सत्येंद्र ओझा, डॉ चंद्रशेखर पाठक, लाल बाबू मिश्रा, निर्मला देवी, महिमा शंकर उपाध्याय , त्रिलोकी नाथ मिश्रा, अकबरी खातून, आशा देवी , नेहा सिंह ,अभय मिश्रा ,भोला ओझा, रोहित उपाध्याय ,अजय यादव ,महेंद्र चौबे, सोनू ओझा ,उपेंद्र ओझा ,कामतानाथ तिवारी उपस्थित रहे।





................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 





Post a Comment

0 Comments

Close Menu