Ad Code


एक सप्ताह के हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद जदयू के बक्सर जिलाध्यक्ष बने अशोक सिंह




बक्सर। बक्सर जिला जदयू अध्यक्ष का निर्वाची पदाधिकारी द्वारा चुनाव बीते 20 नवंबर को कराकर अशोक कुमार सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया था। लेकिन पटना से जिला अध्यक्षों की प्रेषित लिस्ट में उनका नाम नहीं होने के बाद अशोक कुमार सिंह ने बिहार प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन सिंह जी से मिलकर एक आवेदन दिया गया था। उसमें कहा गया की जो लिस्ट प्रेषित हुई है वह गलत है। आप जांच-पड़ताल कर सकते हैं जांच पड़ताल में  अशोक कुमार सिंह को सही ठहराते हुए इनको जिला अध्यक्ष का प्रमाण पत्र दिया जाता है। अशोक कुमार सिंह को प्रमाण पत्र मिलने पर जिला के कार्यकर्ता में हर्ष व्याप्त है। बक्सर जिला के कार्यकर्ता निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन सिंह जी को धन्यवाद देते हैं, और साथ ही न्याय पुरुष नीतीश कुमार जी को बधाई देते हैं कि आप कार्यकर्ताओं का दमन नहीं होने दिया। 

इसके लिए आपको बक्सर जिला के तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बधाई देने वालों में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मोहन चौधरी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज मानसिंह का, नगर अध्यक्ष संजय चौधरी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पिंटू ठाकुर, भोला यादव, विनोद ठाकुर, गोपाल गुप्ता, नथुनी खरवार, निर्मल पासवान, संतोष चौधरी, ध्रुव वर्मा, विश्वनाथ पासवान, राधेश्याम यादव, बृजेश कुमार, प्रदीप कुमार राम, राधेश्याम वर्मा, मनोज सिंह, सुरेश चौहान, फूड चंद कुशवाहा, मुर्तजा अली, भरत चौधरी, वशिष्ठ राजभर, सुरेश कुशवाहा ,मंटू अंसारी,अजय चन्द लोदी,अमरेंद्र केवट एवं कई साथी ने बधाई दी है।



................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 








 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu