Ad Code


जीवीतिया पर्व पर लापता हुई आरा की महिला बक्सर पुलिस के पास सुरक्षित, परिजनों का हो रहा इंतजार- jivitiya-parva



(बक्सर ऑनलाइन न्यूज):-  जीवित्पुत्रिका पर्व पर बक्सर के प्रसिद्ध रामरेखा घाट पर स्नानार्थियों का हर साल जनसैलाब उमड़ता है। इसबार जीवीतिया पर्व के दौरान गंगा स्नान करने बक्सर पहुँची आरा की महिला गुम हो गई थी। वही यह महिला नगर थाना पुलिस को मिली है जिन्हें बक्सर के अल्पवास गृह में नगर प्रशासन के द्वारा सुरक्षित रखवाया गया है। इस बीच पुलिस ने जब महिला से नाम,पता के बारे में पूछा तो महिला अपना नाम लालमुना देवी,पति- राजू महतो ,ग्राम- बखोरापुर (आरा) बता रही है। वही अब बक्सर पुलिस को महिला के परिजनों का इंतजार है कि वे आये और अपने परिवार के सदस्य को सुरक्षित यहाँ से लेकर जाएं।

................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 









 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu