Ad Code


भव्य शोभायात्रा के साथ पंचमुखी शिव मंदिर में शुरू हुआ शिव महापुराण यज्ञ- sawan-month



(बक्सर ऑनलाइन न्यूज):- सावन मास के पावन अवसर पर नगर के चरित्रवन स्थित पंचमुखी शिव मंदिर परिसर मे श्री शिव महापुराण कथा का शुरुआत आज से हो चुका है। वही इस आयोजन को लेकर शहर में बुधवार को भव्य शोभा यात्रा (जलभरी) निकाला गया। जिसमे बड़ी संख्या में माथे पर कलश लेकर श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। 


इस मौके पर हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक उपेन्द्रनाथ पान्डेय भी अपने संगठन के सदस्यों के साथ शोभायात्रा में शरीक हुए। उन्होंने बताया कि लंबे अरसे बाद नगर में भगवान शिव के लिए इतना बड़ा धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो रहा है। जिसको लेकर शहर में श्रद्धालुओं के बीच उत्सवी माहौल बना हुआ है। 


उपेंद्र नाथ पान्डेय ने बताया कि बताया कि बैंड बाजे के साथ परिसर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालुओं ने अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा की शुरुआत की। यात्रा में शामिल शिव भक्तों ने भजन कीर्तन पर झूमते हुए भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जताई।  वहीं युवाओं ने भोले बाबा का जय घोष कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा श्री पंचमुखी शिव मंदिर से चलकर रामरेखा घाट पहुंचा जिसमें 151 सौभाग्यवती महिलाओं ने कलश लेकर यात्रा में भगवान भोलेनाथ के गीत गाते हुए चल रही थी। रामरेखा घाट पहुंचने के तत्पश्चात विधि विधान शिव पूजन और मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र कलशों को गंगा मैया के जल से भरा गया और वापस कथा स्थल पर पहुंची।  जहां पुरोहितों ने विधिवत पूजन के बाद कलशों की स्थापना की। इस आयोजन में कथा व्यास आचार्य श्री रणधीर ओझा ने बताया कि यह कथा अलौकिक और पारलौकिक दोनों कामनाओं की पूर्ति करता है। कथा बृहस्पतिवार को अपराह्न 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलेगी।

इस शोभायात्रा में मुख्यता वैदिक जी, भगत राम गौड, कमलेश पाल, ढूनू लाल, अवध बिहारी, अभिषेक ओझा, दीपक सिंह, शिवानंद उपाध्याय, संजय ओझा, राम चंद्र राय , कृष्णा कुमार, निक्कू ओझा एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 





 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu