Ad Code


इटाढ़ी व्यापार मंडल चुनाव के लिए निवर्तमान अध्यक्ष विनोद सिंह ने किया नामांकन पर्चा दाखिल,समर्थकों ने दी जीत की अग्रिम बधाई- itadhi-block




(बक्सर ऑनलाइन न्यूज):- इटाढ़ी में व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई है। इस दौरान इटाढ़ी प्रखंड के निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह उर्फ मुन्नू सिंह ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। विनोद सिंह मूल रूप से बसुधर पंचायत के बसुधर ग्राम के निवासी हैं। वही इनके नामांकन जुलूस में भारी संख्या में समर्थकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा नामांकन की आखिरी तारीख होने के चलते सभी संभावित प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। 

वही निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नामांकन जुलूस में समर्थकों की उमड़ी भीड़ ने उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी। इस मौके पर बिपिन बिहारी सिंह, सत्य प्रकाश पाठक, तेज नारायण चौधरी, श्रीनिवास पाठक, सुदर्शन सिंह, संजय कुमार पाठक, अजय कुमार पाठक, मनीष कुमार सिंह ,जगदीश प्रसाद गुप्ता ,यमुना सिंह ,सिद्धनाथ सिंह ,विश्वामित्र सिंह ,श्रीकांत सिंह ,रविंद्र कुमार सिंह, विंध्याचल सिंह, बिंदे सिंह, अभिनंदन सिंह रामबाबू संतोष सिंह ,अरुण कुमार श्रीवास्तव, सिद्धेश्वर सिंह, तेज बहादुर सिंह ,पारसनाथ राय, विजय राय, किशन सिंह यादव, मिस्र गोंड, मुन्ना यादव ,ललन पासवान ,बंगाली राम, हीरा बाबू ,धर्मराज, लल्लू सिंह, मंटू सिंह, दीनानाथ सिंह, प्रताप नारायण सिंह ,छोटे सिंह, अजय सिंह ,मन्जी सिंह ,विजय कुमार सिंह सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित रहे।


................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 








 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu