Ad Code

भूतपूर्व सैनिक को अबतक नही मिला न्याय,गोलीकांड के अभियुक्तों को पकड़ने में पुलिस रही नाकाम




(बक्सर ऑनलाइन न्यूज):-  कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के धरहरा गाँव निवासी भूतपूर्व सैनिक धर्मेंद्र पाल, पिता- महेंद्र पाल को स्थानीय बाजार में हथियार बंद हमलावरों द्वारा शाम में गोली मारकर घायल कर दिया गया था। जिसमें तीन लोग सन्तोष पाल, वशिष्ठ कुशवाहा एवं प्रदीप कुशवाहा अभियुक्त बनाये गए थे। वही प्राथमिकी दर्ज होने के चार माह बाद भी पुलिस अभियुक्तों को पकड़ने में नाकाम रही। 


जिसको लेकर पीड़ित भूतपूर्व सैनिक धर्मेंद्र पाल अपने परिवार के साथ गुरुवार को न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे हुए थे। धर्मेंद्र का कहना है कि पुलिस उनको न्याय नहीं दिला रही है गोलीकांड के सभी अभियुक्त खुलेआम घूम रहे है जिससे उनके परिवार को हमेशा खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि कई बार एसपी,डीएसपी के अलावे डीआईजी शाहाबाद के पास आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा चुके है लेकिन, सिर्फ आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिल रहा है।


................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 





 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu