Ad Code


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के दो बड़े नेताओं की मनाई जयंती



(बक्सर ऑनलाइन न्यूज):- शनिवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं संचार क्रांति के जनक कहे जाने वाले राजीव गांधी की 78 वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री पंडित जगनारायण  त्रिवेदी की भी जयंती मनाई गई। 

कांग्रेस के जिला कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनो बड़े नेताओं की जयंती मनाई। इस कार्यक्रम का संचालन सेवादल अध्यक्ष धनजी पांडे ने किया । वही वक्ताओं ने राजीव गांधी को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। वहीं जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने अपने दूरसंचार संदेश में कहा कि राजीव गांधी का बलिदान सदा याद करेगा हिंदुस्तान, राजीव गांधी की 21 वीं शताब्दी की सोच भारत को विश्व पटल पर अग्रणी बनाया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जैसा नेता अपनी कमजोरियों को स्वीकार करते हुए सरकार एवं प्रशासन की पोल खोल कर गांधी के सपनों को साकार किया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम भक्ति के व्यक्ति को न्याय दिलाया।

वही वक्ताओं ने कहा कि पंडित जगनारायण त्रिवेदी  एक महान नेता थे उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडये, पूर्व प्रदेश सचिव डॉ सत्येंद्र ओझा ,एनएसयूआई के राज्य संयोजक अनुराग राज त्रिवेदी, महिमा शंकर उपाध्याय, रामाकांत चौबे ,राजारमन पांडे ,पप्पू दुबे ,शिव कांत मिश्रा ,मनोज श्रीवास्तव ,विशाल खरवार ,गुप्तेश्वर चौबे, सुरेश जयसवाल, अंजनी मिश्रा , दीपक राय ,मंटू सिंह ,नीरज राय ,जमाल अली ,रामस्वरूप अग्रवाल , वीरेंद्र राम, निशांत कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 




 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu