Ad Code


प्रख्यात शिक्षाविद तारकेश्वर सिंह को व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने सहकारिता परिवार की ओर से दी श्रद्धाजंलि- tarkeshvar-singh




(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):-  जिले के प्रख्यात शिक्षाविद व पूर्व प्रधानाध्यापक तारकेश्वर सिंह के असामयिक निधन पर सिमरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने स्व. तारकेश्वर सिंह को जिले के प्रख्यात शिक्षाविद बताते हुए कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसे कभी पूरा नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सहकारिता परिवार उनके मार्गदर्शन में चलता था लेकिन, अपने अविभावक को खोने के बाद व्यापार मंडल सहित पूरे शाहाबाद में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्रमोद सिंह ने कहा कि स्व. तारकेश्वर सिंह आजीवन याद किये जाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वे एक सुलझे हुए विद्वान व्यक्ति थे। वे शैक्षिणक मामलों के अलावा विभिन्न सामाजिक क्रियाकलापों में भी रुचि रखते थे। उनके इस प्रकार अचानक गुजर जाने से खासकर शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में व्याप्त शोक उनकी विशेषता को दर्शाता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि जीवन का लंबा समय उनके मार्गदर्शन में बिताया हूं उनका आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा। प्रमोद सिंह ने उनके निधन को अपना व्यक्तिगत क्षति बताते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।



................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 






 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu