Ad Code


प्रधान सहायक की अनोखी विदाई समारोह की खूब हो रही चर्चा,सिमरी बीडीओ ने खुद गाड़ी चलाकर प्रखंड कर्मी को किया विदा - simri-block



(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):- सिमरी प्रखंड के प्रखंड परिसर स्थित सभागार में प्रधान सहायक प्रेम कुमार तिवारी को सेवानिवृत्ति होने पर बीते दिनों अनोखी तरीके से विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। जिसकी चर्चा क्षेत्र ही नही बल्कि,पूरे जिलेभर में खूब हो रही है।


 दरअसल, चर्चा का कारण यह रहा कि विदाई समारोह के बाद सेवानिवृत्त प्रखंड कर्मी को प्रखंड कार्यालय से विदा करते समय सिमरी बीडीओ अजय कुमार सिंह खुद ड्राइवर बन गए और पूरे सम्मान के साथ अपने प्रधान सहायक प्रेम तिवारी को विदा किया। इस दौरान जब प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय सिंह स्वयं सरकारी गाड़ी चलाने लगे तो उनके साथ प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी शिव शंकर सिंह भी सह-चालक के रूप में गाड़ी में मौजूद रहे। वही बीच वाले सीट पर सेवानिवृत्त हुए प्रखंड कर्मी फूलमाला पहने बैठे नजर आये। 


बता दें कि इससे पूर्व विदाई समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार सिंह कर रहे थे।वही विदाई समारोह का मंच संचालन प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी शिवशंकर सिंह कर रहे थे।

 

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पाठक,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड स्तरीय वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय सिंह ने कहा कि प्रेम तिवारी हमेशा एक अच्छे कर्मी और हर दिल अजीज पदाधिकारी बनकर प्रखंड परिसर में काम करते रहे।इनका कार्यकाल हमेशा कर्मियों के बीच एक मिसाल बन कर रहेगा। उन्होंने कहा कि इन्होंने प्रखंड परिसर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया चुनाव के वक्त बड़ी जिम्मेवारी इन के कंधे पर था। चुनाव कैसे खत्म हुआ यह हमलोग को पता तक नहीं चला ।

बीडीओ अजय सिंह ने कहा कि इनका कार्यकाल हमेशा यादगार रहेगा। बीडीओ बोले कि प्रेम जी एक होनहार और कर्मठ कर्मी के रूप में जाने भी जाते थे। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र में लोगों का आने जाने का सिलसिला चलता रहता है लेकिन, सहकर्मियों के बीच कुछ बच जाता है तो कार्यकाल के दौरान किये गए उत्कर्ष काम और कुशल व्यवहार।



................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 






 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu