Ad Code


सरकारी योजनाओं की जांच में गाँव-गाँव पहुँच रहे जिला स्तरीय पदाधिकारी,भ्रष्टाचारियो में खौफ- government


                
                                 
(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):- गुरुवार को सरकार के निर्देश पर जिला स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा प्रातः 07:00 बजे से विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर योजनाओं की जाँच की गई।

जाँच किए जाने वाली योजनाओं में हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली नाली की योजनाएँ, उच्चतर माध्यमिक/माध्यमिक/प्राथमिक विद्यालय, सरकारी आवासीय विद्यालय/छात्रावास, आँगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा केन्द्र एवं विभिन्न स्तर से अस्पताल, लक्षित जन वितरण प्रणाली दुकानें, धान/गेहूँ/दलहन/अधिप्राप्ति केन्द्र, ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं अनुरक्षण, मनरेगा योजना, ग्रामीण आवास योजनाएँ, पंचायत सरकार भवन, समाज कल्याण की पेंशन योजनाएँ, भू-राजस्व एवं अन्य योजनाएँ शामिल रही।

उप विकास आयुक्त बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखंड के महदह पंचायत में योजनाओं का जांच किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा चौसा प्रखण्ड के बनारपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। वरीय उपसामहर्ता बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखण्ड के वरुना पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराव के द्वारा डुमरांव प्रखंड के चिलहरी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखंड के खुटहां पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा राजपुर प्रखंड के अकबरपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा चौसा प्रखंड के चुन्नी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अपर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के इंदौर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा डुमराव प्रखंड के कुशलपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर के द्वारा डुमरांव प्रखंड के अरियांव पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के योगियां पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा चौगाई प्रखंड के मुरार पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के अतरौना पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा के द्वारा चौसा प्रखंड के सिकरौल पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर के द्वारा राजपुर प्रखंड के बन्नी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी इटाढ़ी के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के बसावकला पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरांव के द्वारा डुमराव प्रखंड के मुंगाव पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी के द्वारा सिमरी प्रखंड के केशोपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्की के द्वारा चक्की प्रखंड के जवही दियर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के उतरी ननीजोर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चौगाई के द्वारा चौगाईं प्रखण्ड के मशरिया पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी केसठ के द्वारा नावानगर प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ना वानगर के द्वारा ना वानगर प्रखंड के रूपसागर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। इस प्रकार कुल 11 प्रखण्डों के 23 पंचायतों में अलग-अलग पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न योजनाओं की जाँच की गई है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 





 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu