Ad Code


केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सिक्किम के मुख्यमंत्री को बक्सर आने का दिया निमंत्रण- ashwini




(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):- केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को बक्सर आने का निमंत्रण दिया है। 
मंगलवार को गंगटोक में मुख्यमंत्री तमांग से उन्होंने शिष्टाचार मुलाकात की। राज्य में खाद्य भंडारण व पर्यावरण को लेकर केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा हुई। बक्सर के आध्यात्मिक महत्व पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री तमांग ने बताया कि सिक्किम में रामायण धाम बनाया जा रहा है। जहां रामायण के बारे में छात्रों को बताया जाएगा। उन्हें केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बक्सर में नवम्बर में  प्रस्तावित भव्य श्रीराम कथा के लिए आमंत्रित किया। बोधगया में जनवरी में सिक्किम सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री चौबे को निमंत्रण दिया। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बताया कि बिहार व सिक्किम के बीच पौराणिक व आध्यात्मिक संबंध है। इसे और मजबूती देने पर चर्चा हुई।

अग्निपथ योजना की सराहना की

मुख्यमंत्री तमांग व केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने अग्निपथ योजना पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री तमांग ने बताया कि वे सैनिक परिवार से है। इस तरह की योजना सेना को मजबूती प्रदान करेगी। सिक्किम सरकार अग्निवीरों को पुलिस में वरीयता देने का निर्णय लिया है। टूरिस्ट पुलिस की भी योजना है, इसमें भी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अग्निपथ योजना के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। 

राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

वही केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने राज्यपाल गंगा प्रसाद से शिष्टाचार मुलाकात की। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस व अन्य समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।




................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 






 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu