Ad Code


रांची पुलिस ने बक्सर के चार लुटेरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,लूट की बोलेरो व लग्जरी कार बरामद- ranchi-police



(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):- रांची पुलिस ने मेसरा ओपी थाना क्षेत्र के रिंग रोड से दो दिन पहले हुए बोलेरो पिकअप की लूट के मामले का खुलासा करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले बक्सर जिले के लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों को खेलगांव थाना क्षेत्र के लाल खटंगा से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में कुकुरभुका गाँव निवासी मृत्युंजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, मुरार थाना क्षेत्र के सुधीर सिंह एवं अंटु कुमार तथा बयास सिंह शामिल हैं। रांची पुलिस ने खुलासा किया है कि चारों लुटेरे मूलरूप से बिहार के बक्सर जिला के रहने वाले हैं। इस गिरोह का मुख्य सरगना मृत्युंजय उर्फ पप्पू रांची खेलगांव थाना क्षेत्र के लाल खटंगा में मकान बनाकर परिवार के साथ रहता है। 

रांची के सिटी एसपी ने इस सम्बंध में प्रेसवार्ता कर मीडिया को बताया कि पूछताछ में यह बात मालूम हुआ है कि इसी मकान में गिरोह के सदस्य आरोपी सुधीर सिंह, अंतू सिंह, ब्यास सिंह अक्सर बक्सर से रांची आकर ठहरते थे। और वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग करते थे। वही मेसरा ओपी में लूटपाट करने से तीन दिन पहले ये तीनों आरोपी मुख्य सरगना मृत्युंजय उर्फ पप्पू के घर पहुंचे थे। वहां चारों मिलकर लूटपाट और शराब की तस्करी की प्लानिंग की थी। इसके लिए चारों ने मिलकर पहले से ही एक आई 10 नामक लग्जरी कार लूटकर नंबर बदलकर चला रहे थे। इसके अलावा एक अन्य गाड़ी की भी लूटने की प्लानिंग बनायी थी। इसके बाद लूटी हुई कार से बीते शनिवार की रात लूटपाट करने निकले थे। इसका खुलासा आरोपियों से हुई पूछताछ में पुलिस को हुआ है।

इसके बाद बीते 23 अप्रैल को चारों आरोपी लूटी हुई आइ-10 गाड़ी से रांची के रिंग रोड की ओर निकले और शिकार की तलाश करने लगे। इसी क्रम में रात के 12 बजे उन्हें एक बोलेरो पिकअप गाड़ी दिखायी दिया। आरोपियों ने ओवरटेक कर उसे रोका। चालक के साथ मारपीट की। इसके बाद चालक को उसी गाड़ी में बैठाकर कुछ दूर तक ले गए। जान से मारने की धमकी देकर ओरंगाबाद निवासी चालक रामदास को गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद गाड़ी लेकर भाग निकले। चारों ने गाड़ी को लेकर खटंगा स्थित मृत्युंजय के घर पर लगा दिया था। वही घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम ने जब जांच शुरू किया तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर लुटेरों तक पुलिस पहुँच सकी जहां न सिर्फ लूट की बोलेरो और आई10 कार बरामद की गई बल्कि,चारो आरोपियों को भी दबोच लिया गया। इसके अलावा पुलिस को इनलोगों ने बताया है कि रांची तरफ से गाड़ियों को लूट कर उसमें शराब लाद कर ये सभी उसे बिहार ले जाया करते थे वही बिहार में शराब की तस्करी कर पैसा कमाते थे। बहरहाल, रांची पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के गृह थाना मुरार से सम्पर्क कर सत्यापन करने के बाद जेल भेज दिया है।

इस सम्बंध में मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने बताया कि रांची पुलिस के द्वारा उन्हें फोन कर गिरफ्तार अंतु सिंह और सुधीर सिंह का आपराधिक इतिहास मांगा गया था। उन्होंने बताया कि ये लोग वाहन लूटकांड में रांची पुलिस के हत्थे चढ़े है।

................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 







 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu