Ad Code


व्हाट्सएप के जरिए मिलेगी परिवार नियोजन से जुड़ी सारी जानकारियां- komal-didi

 


• 'कोमल दीदी व्हाट्सएप बोर्ड' के व्हाट्सएप पर चैट कर सकते हैं लाभार्थी 
• लाभार्थियों की जानकारियों को रखा जायेगा पूरी तरह से गोपनीय

(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़/आरा):- सरकार भले ही परिवार नियोजन के लिए कई सारी योजनाओं का संचालन कर रही है। मगर ग्रामीण इलाकों के साथ साथ शहरी इलाकों में भी लोग इस संबंध में गोपनीयता बरतना चाहते है। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की मुश्किलें आसान कर दी है। इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने केयर इंडिया के सहयोग से 'कोमल दीदी व्हाट्सएप बोर्ड' ऐप जारी किया है। जिसपर एक क्लिक करते ही परिवार नियोजन से संबंधित स्थाई और अस्थाई साधनों की सारी जानकारियां मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएंगी। अब कोई भी महिला या पुरुष या नव दंपती इस एप के माध्यम से घर बैठे सभी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। इस ऐप के माध्यम से लोगों में परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता तो बढ़ेगी, साथ ही यह इस अभियान में मिल का पत्थर साबित होगा।
लाभार्थियों की जानकारी रखी जाएंगी गोपनीय : 
इस एप के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। लाभार्थी को सभी जानकारियां गोपनीयता के साथ दी जाएगी और साथ ही उनकी पहचान को भी पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। जिससे महिलाएं व नवविवाहिताएं खुद को सुरक्षित महसूस करते हुए सुविधाजनक तरीके से जानकारी प्राप्त कर सकें। जिससे एप का उद्देश्य सफल हो सके। 
'कोमल दीदी' से कर सकते हैं चैट:
परिवार नियोजन संबंधित समझ बढ़ाने और जानकारी साझा करने के लिए 'कोमल दीदी' से चैट भी कर सकते हैं। इसके लिए http://bit.ly/komal-didi चैट बॉक्स में अपना नाम और मोबाइल नम्बर लिखना होगा और तीर (सेंड) का निशान दबाना होगा। उसके बाद आप स्वास्थ्य सेवा से कैसे जुड़े हैं, दिए गए विकल्पों में से उसे चुनना होगा। तत्पश्चात आप जिस विषय की जानकारी चाहते हैं, उसे दिए गए विकल्पों में से चुनें और निर्देशों का अनुसरण कर विषय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, प्रत्येक विषय की समाप्ति पर उनसे जुड़े अनुभव के आधार पर अंक अवश्य दें। ताकि, विभाग अपने स्तर से उससे और भी जनकारीप्रद और सुलभ बनाने की दिशा में काम कर सके।
व्हाट्सएप पर भी ले सकते हैं जानकारी :
लाभार्थी अपने व्हाट्सएप पर जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए लाभार्थियों को 'कोमल दीदी व्हाट्स बोर्ड' का नंबर 9031691691 अपने मोबाइल में सेव करना होगा। इस जारी नंबर पर कोई भी व्यक्ति सुविधाजनक तरीके से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिसके बाद व्हाट्सऐप फंक्शन में जाकर अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर क्लिक करना है। इसके बाद आने वाले विकल्प को क्लिक कर कोई भी लाभुक परिवार नियोजन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ना सिर्फ सुविधाजनक बल्कि लोगों को घरों से बाहर भी नहीं निकलना पड़ेगा।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 







 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu