Ad Code


उस्ताद बिस्मिल्लाह खान महोत्सव का कल डुमराँव में होगा भव्य आयोजन,राज हाईस्कूल के मैदान जुटेंगे कई मशहूर कलाकार- dumraon-ustad




(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):- डुमराँव की सांस्कृतिक विरासत को उसकी असली पहचान दिलाने के लिए वर्षों से किया जा रहा संघर्ष अब रंग लाया है। आखिरकार भारत रत्न शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है। जिसको लेकर कल डुमराँव के राज हाईस्कूल के खेल मैदान में जिला प्रशासन द्वारा उस्ताद बिस्मिल्लाह खान महोत्सव 2022 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस बृहद कार्यक्रम के प्रथम आयोजन के लिए बिस्मिल्लाह खान अकादमी के संयोजक दीपक यादव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा की कल 21 मार्च को बृहद रूप से बिस्मिल्लाह खान महोत्सव 2022 कार्यक्रम का आयोजन  डुमराव के ऐतिहासिक राज हाई स्कूल के खेल मैदान में सभी आम खास लोगों के बीच होना है, यह कार्यक्रम अपने आप में डुमराव की संस्कृति की पहचान की जीत है। साथ ही जिला प्रशासन बक्सर एवं बिस्मिल्लाह खान अकादमी की तरफ से सभी आम खास लोगों को उक्त कार्यक्रम में सादर आमंत्रित भी किया गया है। वही अकादमी के सदस्यों ने डुमरांव एसडीएम कुमार पंकज का इस बृहद कार्यक्रम के आयोजन हेतु आभार प्रकट किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महोत्सव में सुप्रसिद्ध लोक गायक भरत शर्मा , कल्पना पटवारी , गोलू राजा , 
क्लासिक एवं सूफी कलाकार राजन सीजूआर ,अफाक हैदर खान एवं उस्ताद नाज़ीम हुसैन खां तथा शांति कला केंद्र के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति की जाएगी।




................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 







 



Post a Comment

0 Comments

Close Menu