Ad Code


कलशयात्रा के साथ कम्हरिया में शुरू हुआ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ- mahayagya-lakshmi



(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):- सदर प्रखंड के चौसा-बक्सर मार्ग के निकट कम्हरिया गांव में गंगा किनारे स्थित गंगा धाम जीयर मठ शम्भुवन में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए रविवार को जलभरी सह शोभायात्रा निकाली गई। जलभरी के साथ महायज्ञ की शुरुआत हो गई। जलभरी में यूपी-बिहार से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।




महायज्ञ के लिए शोभायात्रा निकालने से पहले यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन किया गया। उसके पश्चात यज्ञ के आचार्यों द्वारा मुख्य कलश की पूजा की गई। इसके बाद यज्ञ स्थल से श्रद्धालु गंगा नदी से जल लेने के लिए रवाना हुए। जलभरी में शामिल  भगवान श्रीराम, माता जानकी व लक्ष्मण की झांकी काफी आकर्षक लग रही थी। आगे-आगे झांकी व उसके पीछे श्रद्धालु चल रहे थे। इस दौरान जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया था। शोभायात्रा यज्ञस्थल से निकलकर इलाके का भ्रमण करते हुए गंगा किनारे पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल लेकर यज्ञस्थल वापस आए और यज्ञमंडप में प्रवेश किए। श्री श्री 1008 श्री त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य गंगापुत्र के सानिध्य में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आगामी 25 फरवरी तक चलेगा। वही प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक श्रीमद्भागवत व रामकथा विभिन्न आचार्यों द्वारा सुनाई जाएगी। साथ ही 25 फरवरी को पूर्णाहुति के दिन भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 







 


Post a Comment

0 Comments

Close Menu