Ad Code


पुरुषों से अधिक महिलाओं ने किया मतदान,शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ सदर प्रखंड का मतदान- panchayat-election

                
               

                   

(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):- पंचायत आम निर्वाचन 2021 के छठे चरण में बक्सर जिला के सदर प्रखंड में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी वातावरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रातः चुनाव के संबंध में हो रहे चुनाव की सारी प्रक्रिया का जिला नियंत्रण कक्ष में जायजा लिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह आज सुबह से ही बक्सर प्रखंड के अंतर्गत चुरामनपुर, अर्जुनपुर, खुटहा, उमरपुर, महदह, बोक्सा, करहसी, छोटका नुआव, जगदीशपुर पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्थानीय लोगों से भी फीडबैक प्राप्त किया। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की गई।

इस दौरान बक्सर प्रखण्ड के गंगा तटीय मतदान केन्द्रों मे विधि व्यवस्था के संधारण हेतु प्रशासन द्वारा बोट पेट्रोलिंग भी की गई। इस सम्बंध में जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त  रिपोर्ट के अनुसार आज बक्सर प्रखंड में 69.48% मतदान हुआ। जिसमें पुरुष मतदाता का प्रतिशत 67.70% एवं महिला मतदाता का प्रतिशत 71.26% हुआ। महिलाओं ने मतदान की प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई।

जिला पदाधिकारी के द्वारा मतदान केंद्रों पर बने वैक्सिनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। मतदान के बाद ईवीएम एवं मतपेटिका को बाजार समिति बक्सर में कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा जा रहा है।

वही आगामी 13 नवम्बर 2021 को सदर प्रखंड के सभी पंचायतों का मतगणना प्रातः 8:00 बजे से बाजार समिति बक्सर अवस्थित एसएफसी गोदामाें में प्रारंभ होगा।


................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 





 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu