Ad Code


लंबे अरसे बाद मुख्यमंत्री नीतीश का लगेगा जनता दरबार, युवा जदयू के जिला प्रवक्ता श्याम वर्मा ने जताई खुशी- cm nitish





(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):- बिहार में लंबे अरसे बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 12 जुलाई से जनता दरबार लगाएंगे। जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।

इस कड़ी में युवा जदयू के मुख्य प्रवक्ता श्याम जी वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के द्वारा पुनः जनता दरबार चालू करने का निर्णय सराहनीय है। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री 2020 के चुनाव के दौरान जनता दरबार को शुरू करने का ऐलान किया था ।
2016 में आरटीपीस कानून लागू होने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। श्याम जी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 12 जुलाई से जनता दरबार कार्यक्रम फिर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पहले के दो कार्यकाल में ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन होता था। 2016 में लोक सेवा का अधिकार कानून लागू होने के बाद इसे बंद कर दिया गया। हमने 2020 के चुनाव के बाद ऐलान किया था कि फिर से ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम’ शुरू किया जाएगा।

हर माह में तीन सोमवार को आयोजित होगा कार्यक्रम: जनता दरबार कार्यक्रम महीने के तीन सोमवार को आयोजित होगा। इसमें अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुना जाएगा।

पहला सोमवार: गृह, राजस्व एवं भूमि सुधार, कारा, मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन, निगरानी, खान एवं भूतत्व, सामान्य प्रशासन।

दूसरा सोमवार: स्वास्थ्य, शिक्षा, कल्याण, पिछड़ा व अति पिछड़ा कल्याण, एससी-एसटी कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, विज्ञान व प्रवैधिकी, सूचना प्रावैधिकी, कला संस्कृति व युवा, वित्त, श्रम संसाधन, सामान्य प्रशासन।

तीसरा सोमवार: ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, उर्जा, पथ निर्माण, पीएचईडी, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, लघु जल, उद्योग, गन्ना, नगर विकास, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यटन, भवन निर्माण, सूचना एवं जनसंपर्क, सामान्य प्रशासन।


................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 





 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu