Ad Code


विश्व पर्यावरण दिवस पर हवन पूजन कर रेडक्रॉस उपशाखा टीम ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प- world envirnoment day




By- सन्तोष सिंह (वरिष्ठ पत्रकार)

(बक्सर ऑनलाइन न्यूज़):- धरा पर जीवन बचाने के लिए भारतीय रेडक्रॉस उपशाखा आपदा डुमरांव की टीम ने शनिवार के दिन विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण के संतुलन के लिए 101 पौधरोपण कर युवाओं को जागरूक किया एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि आज कोविड-19 जैसी गंभीर महामारी से लड़ने के लिए हमे अपने पर्यावरण को संरक्षण देना होगा। जिससे हमारा स्वास्थ्य मजबूत हो और प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस लॉकडाउन के शुरुआत से ही कोविड-19 से बचने के लिए लगातार लोगों को जागरूक कर रही है जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, बार-बार हाथ धोने व घरों पर ही रहने की अपील, अनिवार्य रूप से अपने घर के अंदर रहने एवं बेहद जरूरी कार्य होने पर बाहर निकलते वक्त चेहरे को ढंक कर निकलना। कोविड-19 बचने का एक मात्र तरीका सजग व संयमित होकर रहना है। रेडक्रॉस उपशाखा आपदा डुमरांव के प्रभारी शिक्षाविद डॉ रमेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण का दूषित होना दुनिया की गंभीर समस्याओं में है। इस समस्या का निवारण वृक्ष ही कर सकते हैं। इस मौके पर जिला आपदा नोडल प्रभारी राजऋषि राय भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन की संपत्ति हैं, इसे बचाने के लिए सभी आगे आए।


इस मौके पर रेडक्रॉस सदस्य सह छात्र नेता दीपक यादव, भाजपा नेता सह रेडक्रॉस सदस्य अमरेंद्र पांडेय, रेडक्रॉस सदस्य उमेश गुप्ता रौनियार, समाजसेवी राजीव रंजन सिंह सहित कई युवक व गणमान्य लोग मौजूद थे।


................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com

ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक.... 




 

Post a Comment

0 Comments

Close Menu