बक्सर । दीपावली के अवसर पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी के बक्सर जिलाध्यक्ष ऋषि राय ने रविवार को डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के सोनवर्षा थाना अंतर्गत कडसर गांव की मांझी बस्ती में जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान उन्होंने बच्चों एवं बस्ती के लोगों के बीच मिठाई, पटाखे और मोमबत्तियों का वितरण किया। इसके बाद सभी ने मिलकर पटाखे जलाए और मोमबत्तियां रोशन कर दीपावली मनाई। इस पहल से बस्ती के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मौके पर जिलाध्यक्ष ऋषि राय ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। इसकी वास्तविक खुशी तभी है, जब समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लोग भी त्योहार की खुशियों में शामिल हों। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के बीच खुशियां बांटना ही इस पर्व की सच्ची सार्थकता है।
इस अवसर पर हम पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, प्रधान महासचिव शौकत अली, नावानगर प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार पासवान एवं बृजेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मांझी बस्ती के लोगों के साथ मिलकर दीपावली मनाई और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

























0 Comments