Ad Code

भाजपा नेता अमित पांडेय ने सेवा बस्तियों में बांटी मिठाई और दीये, जरूरतमंदों के बीच मनाई दीपावली



बक्सर । भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं युवा नेता अमित पांडेय ने दीपावली का पर्व सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ अनूठे अंदाज में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न सेवा बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच मिठाइयां और दीयों का वितरण किया। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को भी दीपावली की मिठाइयां भेंट कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।



इस दौरान अमित पांडेय ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां साझा करने का भी अवसर है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही पर्व की वास्तविक सार्थकता है।


उन्होंने बक्सर जिले सहित बिहार और देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार के नेतृत्व में देश की तरक्की, बिहार के विकास और बक्सर जिले की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाला समय विकास, खुशहाली और नई उपलब्धियों से भरा होगा। साथ ही सभी लोगों से आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu