Ad Code

वासुदेवा में युवक की निर्मम हत्या कर बांसवाड़ी में फेंका शव, चेहरा क्षत-विक्षत, एक पैर गायब


- दीपावली की रात से लापता था युवक, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा ने पीड़ित परिवार से मिल जताया दुख, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग

बक्सर । वासुदेवा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के बाहर बांसवाड़ी के समीप सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान गांव के ही राजेश कुमार कुशवाहा उर्फ सुखारी महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह दीपावली की रात से ही घर से लापता था।


सोमवार सुबह करीब सात बजे बांसवाड़ी के समीप शव मिलने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृतक के चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। हमले में उसका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। वहीं, उसका एक पैर भी गायब मिला। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका और गहरा गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिक्रमगंज-डुमरांव मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही एएसपी भास्कर रंजन और वासुदेवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



इधर, घटना की जानकारी मिलने पर डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। साथ ही पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और हत्या में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। मृतक शादीशुदा था और उसके दो पुत्र तथा एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu