बक्सर । घरों की पानी की टंकी और पाइपलाइन की गंदगी से लेकर सोफे पर लगे जिद्दी दागों की सफाई के लिए अब लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बक्सर में विश्वामित्र प्योर क्लीन सर्विस की ओर से डोर-टू-डोर सफाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आधुनिक मशीनों और विशेष केमिकल के जरिए सफाई का काम किया जाता है। संचालक सचिन मिश्रा के अनुसार, पानी की टंकी और पाइपलाइन की सफाई में करीब 45 मिनट का समय लगता है।
संचालक सचिन मिश्रा ने बताया कि पिछले छह महीनों से उनकी टीम बक्सर के घरों के साथ होटल, हॉस्पिटल, रेस्टोरेंट, दुकानों और शोरूम में पहुंचकर सफाई की सेवाएं दे रही है। शहर के लिए यह एक नई सुविधा है। खासकर घरों के गेस्ट रूम में रखे सोफे समय के साथ गंदे और दागदार हो जाते हैं। ऐसे सोफों की मशीन और विशेष केमिकल की मदद से ड्राई क्लीनिंग की जाती है, जिससे उनकी सफाई और चमक वापस लाने में मदद मिलती है।
उन्होंने बताया कि पानी की टंकी और पाइपलाइन की सफाई भी आधुनिक मशीनों के माध्यम से की जाती है। घर बैठे इस सुविधा का लाभ मिलने से ग्राहकों को अच्छी सहूलियत हो रही है। कंपनी को पिछले छह महीनों में ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
इस सेवा का लाभ लेने के लिए ग्राहक मोबाइल नंबर 87793 73951 पर फोन कर अपना ऑर्डर बुक करा सकते हैं। विश्वामित्र प्योर क्लीन सर्विस का कार्यालय औद्योगिक थाना क्षेत्र के कथकौली लड़ाई मैदान के समीप स्थित है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

























0 Comments