Ad Code

बक्सर में भगवान वामन की आरती में छत्तीसगढ़ के साहू परिवार ने निभाई सहभागिता, 12 नवंबर को होगा विशेष आयोजन


बक्सर । धार्मिक नगरी बक्सर में भगवान श्री वामन के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था अब दूर-दराज के राज्यों तक पहुंच रही है। वामन ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक गुरुवार आयोजित होने वाली संध्या आरती एवं प्रसाद वितरण सेवा से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ के एक परिवार ने भी इस धार्मिक पहल में सहभागिता की है। छत्तीसगढ़ निवासी तरस लाल साहू एवं उनके परिवार के सौजन्य से गुरुवार, 12 नवंबर को भगवान श्री वामन की संध्या आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।




फाउंडेशन के तत्वावधान में शाम पांच बजे भगवान श्री वामन के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस बार आयोजन का सौजन्य छत्तीसगढ़ के साकी जिला स्थित ग्राम आंडिल निवासी तरस लाल साहू, उनके पिता समारू राम साहू, माता हेम बाई साहू, पत्नी चरण बाई साहू एवं पुत्र साहिल साहू ने लिया है।

बताया गया कि फाउंडेशन के नियमित धार्मिक कार्यक्रम से प्रभावित होकर तरस लाल साहू ने छत्तीसगढ़ से ही पदाधिकारियों से संपर्क किया और आरती एवं प्रसाद वितरण के लिए आर्थिक सहयोग दिया। साथ ही इस आयोजन को अपने परिवार के नाम समर्पित करने का आग्रह किया।


इस पहल पर वामन ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश राय उर्फ कल्लू राय ने साहू परिवार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बक्सर की पावन धरती पर भगवान श्री वामन की आरती में हजारों किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की सहभागिता गर्व और सौभाग्य की बात है। सच्ची श्रद्धा की कोई भौगोलिक सीमा नहीं होती।

उन्होंने न्यूज विजन के माध्यम से श्रद्धालुओं से प्रत्येक गुरुवार आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की। कहा कि इस पहल का उद्देश्य भगवान श्री वामन के प्रति आस्था को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज में धार्मिक एवं सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu