Ad Code

बक्सर में मां-बेटी गिरफ्तार, बालू में छिपाकर रखती थीं नशीला पदार्थ



शांतिनगर में पुलिस की छापेमारी, 30 पुड़िया नशीली सामग्री और एक लीटर विदेशी शराब बरामद

बक्सर । शहर के शांतिनगर में कथित रूप से नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार कर रही मां-बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके घर में छापेमारी कर बालू में छिपाकर रखी गई 30 पुड़िया नशीली सामग्री, जिसका वजन 11.6 ग्राम बताया गया है, और एक लीटर विदेशी शराब बरामद की है।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान शांतिनगर निवासी सोना देवी (45) और उसकी बेटी रानी राजभर (19) के रूप में हुई है। रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों मिलकर हेरोइन और शराब का अवैध कारोबार कर रही हैं तथा बाहर से नशीले पदार्थ मंगाती हैं।


सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने चिह्नित घर पर छापेमारी की, जहां तलाशी के दौरान बालू में छिपाकर रखी गई नशीली सामग्री और विदेशी शराब मिली। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 559/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी दल में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक अनिशा भारती सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu