बक्सर । शारदीय नवरात्र के अवसर पर बक्सर शहर के बाइपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल परिसर में हर वर्ष की भांति इस बार भी सप्तमी तिथि की पूर्व संध्या पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद लिया और नवरात्र की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्वलित करने के साथ हुआ। उपस्थित महिलाओं ने मां दुर्गा के समक्ष मत्था टेककर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इसके बाद डांडिया की धुन पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में दर्जनों परिवारों की महिलाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। पूरे परिसर में भक्ति, उमंग और उत्सव का माहौल बना रहा।
इस डांडिया कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन उषा सिंह, उर्मिला सिंह, कंचन, कुमारी आशा, डिंपल और सुभांति तिवारी ने किया। विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित लोगों के लिए नाश्ते और जलपान की भी बेहतर व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर बिहार सेंट्रल स्कूल के सचिव सरोज सिंह ने कहा कि नवरात्र जैसे पर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन से आपसी मेल-जोल, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आयोजन से जुड़ी सभी महिलाओं और उपस्थित परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments