बक्सर । नवरात्रि और त्योहारों के मौसम को देखते हुए शहर के रामरेखा घाट रोड स्थित एमपी हाई स्कूल के पास पेरिस खादी भंडार का शुभारंभ किया गया। दुकान का उद्घाटन संचालक पप्पू भाई की मां ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने उन्हें नए प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
सिलाई मशीन के क्षेत्र में करीब 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पप्पू ने बताया कि पेरिस खादी भंडार में ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता के विभिन्न ब्रांडों के कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रतिष्ठान की खासियत यह है कि यहां से कपड़ों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सिलाई की सुविधा मुफ्त मिलेगी।
उन्होंने बताया कि कोट, शर्ट, पैंट, कुर्ता सहित अन्य परिधानों के लिए कपड़े खरीदने पर ग्राहकों को मुफ्त सिलाई का लाभ मिलेगा। साथ ही, ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार विभिन्न डिजाइनों में कपड़े सिलने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
पप्पू भाई ने बताया कि त्योहारों के इस मौसम में ग्राहक इस विशेष ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। पेरिस खादी भंडार के खुलने से अब ग्राहकों को कपड़ों की खरीदारी के साथ अपनी पसंद के अनुसार सिलाई कराने की सुविधा भी एक ही स्थान पर मिलेगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments