सोने पर ₹301 प्रति ग्राम की छूट, मेकिंग चार्ज में 20% और डायमंड वैल्यू पर 35% तक की विशेष पेशकश
बक्सर । नवरात्रि के पावन अवसर पर सोने और डायमंड ज्वैलरी की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर स्थित तनिष्क बक्सर शोरूम में ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। ग्राहक सोने के विशेष रेट और आकर्षक त्योहारी ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए शोरूम पहुंच रहे हैं।
त्योहारों के मौसम में सोने की खरीदारी को शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में तनिष्क की विशेष पेशकश ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शोरूम में पारंपरिक आभूषणों से लेकर आधुनिक डिजाइन की सोने और डायमंड ज्वैलरी की विविध रेंज उपलब्ध है।
सोने और डायमंड ज्वैलरी पर आकर्षक ऑफर
तनिष्क बक्सर की ओर से सोने की ज्वैलरी पर ₹301 प्रति ग्राम की विशेष छूट दी जा रही है। वहीं, सोने की ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक की छूट का लाभ भी ग्राहक उठा सकते हैं। इसके अलावा, डायमंड ज्वैलरी पसंद करने वालों के लिए डायमंड की वैल्यू पर 35 प्रतिशत तक की छूट की पेशकश की गई है। इन ऑफर्स के माध्यम से ग्राहक अपनी पसंद के आभूषणों की खरीदारी पर विशेष बचत कर सकते हैं। हालांकि, सभी ऑफर्स पर नियम एवं शर्तें लागू हैं।
नवरात्रि के दौरान शोरूम में बढ़ती ग्राहकों की आवाजाही से त्योहारों को लेकर लोगों का उत्साह साफ नजर आ रहा है। कोई परिवार के लिए आभूषण खरीद रहा है, तो कोई शुभ अवसर पर नई ज्वैलरी के साथ त्योहार की खुशियों को यादगार बना रहा है।
तनिष्क बक्सर की यह त्योहारी पेशकश नवरात्रि से लेकर धनतेरस और दीपावली तक खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए खास अवसर लेकर आई है। ग्राहक शोरूम पहुंचकर उपलब्ध डिजाइनों, सोने के मौजूदा भाव और ऑफर्स की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments