Ad Code

दशहरे मेले में यमुना स्वीट्स की बादशाही मिठाई और पटाखा चाट की धूम, 40 साल पुरानी दुकान पर स्वाद चखने दूर-दूर से पहुंच रहे ग्राहक, मिठाइयों और व्यंजनों की बढ़ी मांग


बक्सर । दुर्गापूजा और दशहरे के मेले में बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-922 आरा-बक्सर फोरलेन पर पड़री चौक स्थित यमुना स्वीट्स की बादशाही मिठाई और पटाखा चाट लोगों के बीच खास आकर्षण बनी हुई है। करीब 40 साल पुरानी इस दुकान पर इन खास व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए दूर-दूर से ग्राहक पहुंच रहे हैं। मेले के दौरान इनकी मांग में भी बढ़ोतरी हुई है।


दुकान के संचालक अरुण कुमार ने बताया कि आम दिनों में भी दुकान पर समोसा, चाउमीन, बर्गर, डोसा, मंचूरियन, पटाखा चाट, छेना पायस, छेना टोस्ट, रबड़ी, बादशाही मिठाई, खीरमोहन, रसमलाई और केक सहित कई तरह के व्यंजनों के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। हालांकि, दशहरे के मेले में बादशाही मिठाई और पटाखा चाट की विशेष मांग हो रही है।


दुकान के सहयोगी रितेश कुमार, अजित और राकेश ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद देने के लिए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। मिठाइयां और अन्य व्यंजन अनुभवी कारीगरों द्वारा तैयार किए जाते हैं।
ऑर्डर और जानकारी के लिए संपर्क करें: 8709332299, 6204291013









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu