Ad Code

गांधी जयंती पर सफाई कर्मियों का सम्मान, मुथूट फिनकॉर्प ने अंगवस्त्र व प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर बढ़ाया हौसला


बक्सर । गांधी जयंती के अवसर पर मुथूट फिनकॉर्प शाखा की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत बक्सर के प्रसिद्ध रामरेखा गंगा घाट पर स्वच्छता कार्य में योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। शाखा प्रबंधन ने सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र एवं प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके समर्पण और सामाजिक योगदान की सराहना की।




कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक निकेश पाण्डेय सहित शाखा के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान शाखा प्रबंधन की ओर से कहा गया कि सफाई कर्मी प्रतिदिन अपने कार्य के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और समाज को स्वस्थ वातावरण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।




शाखा प्रबंधक निकेश पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छता महज एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुंदर समाज के निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी है। सफाई कर्मियों का योगदान समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और उनके कार्यों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस पहल को स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़कर देखा गया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu