बक्सर । महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय रेल यात्री कल्याण परिषद की रघुनाथपुर शाखा की ओर से रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2 और 3 पर विभिन्न स्थानों पर गुलमोहर के पौधे लगाए गए।
परिषद के अनुसार गुलमोहर को प्लेटफॉर्म पर छाया देने वाले उपयोगी पौधों में माना जाता है। यात्रियों को भविष्य में गर्मी के दौरान छांव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाए गए पौधों में चार स्थानों को महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, गोस्वामी तुलसीदास और बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के नाम से समर्पित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्टेशन उप प्रबंधक नित्यानंद राय ने भी अपने हाथों से पौधरोपण किया। उन्होंने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल की आवश्यकता पर जोर दिया।
मौके पर परिषद के शाखा अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर पाठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र मोहन सिंह, महासचिव मनीष भारद्वाज, प्रवक्ता प्रभु मिश्रा, इमरान अंसारी, संदीप कुमार राय, सीताराम ठाकुर, मुन्ना चौधरी, जलील मोहम्मद उर्फ नेताजी, तारकेश्वर पाठक, सूर्यनाथ यादव, दीपनारायण राम, नंदगोपाल पांडेय, संपूर्णानंद प्रसाद, मदन जायसवाल और सुरेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
परिषद के सदस्यों ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा के लिए भी उपयोगी है। लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments