Ad Code

डुमरांव में मोबाइल दुकान का शटर उठाकर लाखों की चोरी, आईफोन समेत दर्जनों महंगे फोन ले उड़े चोर


गीता मोबाइल सेंटर को बनाया निशाना, डिब्बे छोड़कर फोन और चार्जर ले गए चोर; पुलिस जांच में जुटी

बक्सर । डुमरांव नगर में चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। सोमवार की रात दुकान बंद होने के बाद मंगलवार की अहले सुबह करीब 3:30 बजे अज्ञात चोरों ने गीता मोबाइल सेंटर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर आईफोन समेत दर्जनों महंगे मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।



जानकारी के मुताबिक, चोरों ने लोहे की रॉड आदि की मदद से दुकान का मुख्य शटर ऊंचा किया और अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद मोबाइल के डिब्बों से फोन और चार्जर निकाल लिए, जबकि खाली डिब्बों को दुकान में ही छोड़ दिया। सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान से कई महंगे मोबाइल गायब थे।


घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना करीब 3:30 बजे की है। पुलिस को इसकी सूचना मिली है और मामले की तहकीकात की जा रही है। चोरी गए मोबाइल फोन और अन्य सामान की कुल कीमत का आकलन अभी नहीं हो सका है। पुलिस जांच के बाद ही चोरी की पूरी घटना और इसमें शामिल लोगों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu