बक्सर । डुमराँव विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर जदयू विधायक राहुल सिंह ने शनिवार को डुमराँव स्थित अपने विधायक कार्यालय में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान की दिशा में तत्काल पहल की।
इस दौरान कई मामलों को लेकर विधायक राहुल सिंह ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और विधिसम्मत तरीके से समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े मामलों में हरसंभव पहल की जाएगी।
वहीं, कृष्णाब्रह्म-गिरधरबराव मुख्य पथ पर मरम्मत कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने विधायक राहुल सिंह के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर समाजसेवी राजीव रंजन सिंह ने विधायक को सम्मानित करते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए साधुवाद दिया।
समाजसेवी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि डुमराँव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों तक सरकार की मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने और विकास कार्यों को तेज करने की दिशा में विधायक राहुल सिंह की पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विधायक से क्षेत्र के लोगों को काफी उम्मीदें हैं और आने वाले समय में विकास कार्यों को और गति मिलने की अपेक्षा है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments