बक्सर । शहर के चरित्रवन स्थित जेल मोड़ पर संचालित शिव रामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में जिले में पहली बार किसी चिल्ड्रेन अस्पताल की ओर से बाल एवं मातृत्व उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कल सोमवार, 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों के साथ माताओं के स्वास्थ्य को लेकर भी परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उत्सव के दौरान पूरे दिन अस्पताल की ओपीडी सेवा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इस दौरान कोई भी अभिभावक अपने बच्चे को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. डीएन सिंह से दिखाकर चिकित्सकीय परामर्श ले सकता है। साथ ही माताओं को भी स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम में उन माताओं और बच्चों की विशेष भागीदारी रहेगी, जिनके बच्चों का इलाज पूर्व में डॉ. डीएन सिंह द्वारा शिव रामा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में किया गया है और अब वे स्वस्थ हैं। इस अवसर पर बच्चों और उनके परिवारों के साथ खुशियां साझा की जाएंगी। मिठाइयां बांटी जाएंगी और बच्चों को उपहार भी दिए जाएंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बाल एवं मातृत्व उत्सव में सैकड़ों लोगों के जुटने की संभावना है। आयोजन का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य के साथ माताओं को भी बेहतर स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराना और स्वस्थ हो चुके बच्चों की खुशियां परिवारों के साथ साझा करना है।
कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए अभिभावक 7485880094 पर संपर्क कर सकते हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...

















0 Comments