बक्सर । राष्ट्रीय परशुराम परिषद के तत्वावधान में बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारों की मांग को लेकर विशाल पदयात्रा निकाली गई। ज्योति चौक से शुरू हुई पदयात्रा जिला समाहरणालय पहुंची, जहां सवर्ण और ओबीसी समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
पदयात्रा के दौरान परिषद ने एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रभावी प्रावधान बनाने, जातिगत आरक्षण के स्थान पर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, भगवान परशुराम जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने तथा राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन की मांग उठाई।
पदयात्रा के समापन के बाद परिषद के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया।
जिला अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने कहा कि पदयात्रा सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि परिषद विभिन्न सामाजिक वर्गों की समस्याओं का संवैधानिक दायरे में समाधान चाहती है।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री नंदकुमार तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता मल्लिकार्जुन राय, जिला महामंत्री राहुल राय, अभिषेक मिश्रा, हरे राम पांडेय, दीपांशु राय, अमरनाथ पंडित, रिया पाठक, सिद्धार्थ पांडेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments