बक्सर । गंगा सेतु चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए शराब से लदा एक छोटा डीसीएम जब्त किया। वाहन में पत्ता गोभी की बोरियों के नीचे छिपाकर चंडीगढ़ निर्मित विदेशी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही थी। हालांकि, चालक जांच टीम को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहा।
उत्पाद विभाग के अनुसार सुबह नियमित जांच के दौरान यूपी नंबर के डीसीएम को रोका गया। वाहन के ऊपर और पीछे पत्ता गोभी की बोरियां लदी थीं। जांच के लिए कर्मियों ने चालक को बैरियर से आगे वाहन खड़ा करने को कहा। चालक वाहन लेकर आगे गया और कुछ दूरी पर उसे खड़ा कर नीचे उतरा। इसी दौरान मौका पाकर वह वहां से फरार हो गया।
इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन की तलाशी ली तो पत्ता गोभी की बोरियों के नीचे शराब की पेटियां बरामद हुईं। डीसीएम को गंगा सेतु चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग के कार्यालय लाकर शराब की खेप उतारी गई। गिनती और जांच के बाद कुल 150 कार्टन में 1332 लीटर विदेशी शराब बरामद होने की पुष्टि हुई। बरामद शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 16 लाख रुपये बताया गया है। उत्पाद विभाग ने शराब की सूची तैयार कर वाहन मालिक और फरार चालक की पहचान समेत मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments