Ad Code

जिला स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में डुमरांव सीपीएस स्कूल का दबदबा, अंडर-14 व अंडर-17 में बना विजेता


बक्सर । वार्षिक विद्यालय खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत जिला स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन डुमराँव के हरि जी के हाता स्थित पीएम श्री सी.पी.एस.एस. +2 उच्च विद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता में जिले की कुल 38 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें अंडर-17 वर्ग की 27, अंडर-14 की 9 तथा अंडर-19 वर्ग की 2 टीमें शामिल रहीं।


प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डुमरांव के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया। इस दौरान प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल मोहम्मद अशफाक ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर किया। वही विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालक वर्ग में मेजबान सी.पी.एस. +2 उच्च विद्यालय, डुमरांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, धनहा की टीम उपविजेता रही।




वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग में भी सी.पी.एस. +2 उच्च विद्यालय, डुमरांव ने बाजी मारते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। मध्य विद्यालय, कांट की टीम उपविजेता रही। इस तरह डुमरांव सीपीएस स्कूल ने अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों में विजेता बनकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu