Ad Code

खंडरिचा गांव के काली मंदिर में अखंड हरिकीर्तन और भंडारा, रोजाना 500 गरीब परिवारों के बच्चों को मिल रहा प्रसाद



बक्सर । नवरात्रि के पावन अवसर पर सिकरौल पंचायत के खंडरिचा गांव स्थित मां काली मंदिर में 11 अक्टूबर से अखंड हरिकीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। खास बात यह है कि प्रतिदिन कम से कम 500 गरीब परिवारों के बच्चों को मां के प्रसाद स्वरूप पूरी, सब्जी, बूंदी, सेवई सहित अन्य खाद्य सामग्री खिलाई जा रही है।



ग्रामीणों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य मां की आराधना के साथ जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराना और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को मजबूत करना है। बुद्धिजीवी वर्ग और समस्त ग्रामीणों के तन, मन और धन के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।



नवमी तिथि यानी सोमवार को मां काली के दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

आयोजन में पूर्व मुखिया विभोर द्विवेदी का विशेष सहयोग मिल रहा है। वहीं, कमेटी के सदस्य मिंटू सिंह, विकास सिंह (मनोहर), डब्लू दुबे, मनु चौबे, रघु दुबे, संजय सिंह (पूर्व सरपंच), टिंकल दुबे, शशांक वत्स और संतोष सिंह सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu