Ad Code

बक्सर के जूडो खिलाड़ियों ने दिखाया दम, प्रतियोगिता में जीते 6 स्वर्ण सहित 10 पदक


बक्सर । जिले के जूडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 10 पदक हासिल किए। 17 और 18 अक्टूबर को आयोजित सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में बक्सर से कुल 13 खिलाड़ियों ने भाग लिया।


स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में सब-जूनियर वर्ग के वैष्णवी कौशिक (48 किग्रा), समर उपाध्याय (30 किग्रा) और राहुल कुमार (60 किग्रा), कैडेट वर्ग के सत्यम चौबे (81 किग्रा), जूनियर वर्ग के बालमुकुंद (55 किग्रा) तथा सीनियर वर्ग की साक्षी कुमारी (70 किग्रा) शामिल हैं।

वहीं, जूनियर वर्ग के अंकित राय और सीनियर वर्ग के आलोक कुमार ने रजत पदक जीता। कांस्य पदक विजेताओं में अधिराज सिंह, अभिमान सिंह और सुभाष कुमार के नाम शामिल हैं।




इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना है। सब-जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता लखनऊ, जूनियर वर्ग की शिलांग और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता देहरादून में आयोजित होगी।

टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे त्रिलोकी नाथ तिवारी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने बेहतरीन खेल दिखाया है। उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

खिलाड़ियों को सांसद सुधाकर सिंह, जिला खेल पदाधिकारी आलोक नारायण वत्स, वरिष्ठ खिलाड़ी मृत्युंजय राय, कृष्ण कुमार और डॉ. डीएन सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu