आरा । दानापुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन अमानत के तहत एक महिला यात्री का 2.50 लाख रुपये नकद से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया। यह कार्रवाई 16 अक्टूबर को की गई।
जानकारी के अनुसार, किरण देवी ट्रेन संख्या 04051 से आरा स्टेशन पर उतरते समय अपना बैग ट्रेन में ही भूल गई थीं। बैग में 2.50 लाख रुपये नकद समेत अन्य सामान था। इसकी सूचना मिलने पर आरपीएफ पोस्ट आरा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहिया में तैनात रेलकर्मी से संपर्क किया।
वीडियो कॉल के माध्यम से महिला यात्री की मदद से ट्रेन में बैग की पहचान की गई और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आवश्यक सत्यापन के बाद बैग में मौजूद पूरी नकद राशि और अन्य सामान किरण देवी को सौंप दिया गया।
अपना सामान वापस मिलने पर महिला यात्री ने आरपीएफ के प्रति आभार जताया। यह कार्रवाई यात्रियों के सामान की सुरक्षा और सहायता के प्रति रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता को दर्शाती है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...






















0 Comments