Ad Code

अनंतविजयम एकेडमी में शिक्षकों समेत विभिन्न पदों पर बहाली, 25 और 26 अक्टूबर को साक्षात्कार, बक्सर और डुमरांव में होगा इंटरव्यू, योग्यतानुसार 35 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी


बक्सर । डुमरांव स्थित अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए शिक्षकों समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत गणित, कंप्यूटर, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन विषयों के शिक्षकों की बहाली की जाएगी। इसके अलावा कोऑर्डिनेटर, अकाउंटेंट, रिसेप्शनिस्ट, संगीत शिक्षक और खेल शिक्षक के पदों पर भी योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।



विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री के साथ आवश्यक योग्यता और अनुभव होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता, कार्यक्षमता और अनुभव के आधार पर शुरुआती वेतन से लेकर 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक दिया जाएगा। साथ ही बक्सर से डुमरांव स्थित विद्यालय परिसर तक आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

दो चरणों में होगा साक्षात्कार :

नियुक्ति के लिए पहला साक्षात्कार 25 अक्टूबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। इसका आयोजन बक्सर के बाइपास रोड स्थित होटल एमजी रेजिडेंसी में किया जाएगा। यह स्थान रॉयल एनफील्ड शोरूम अथवा बुढ़िया काली माता मंदिर के समीप है।




वहीं, दूसरे चरण का साक्षात्कार 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को सुबह 11 बजे से अनंतविजयम एकेडमी परिसर, महाराजा पथ, डुमरांव में आयोजित किया जाएगा।

यहां भेजें बायोडाटा :

इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा 9122835847 पर संपर्क करके अथवा विद्यालय के ईमेल avacadeny1926@gmail.com पर भेज सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने योग्य और अनुभवी अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

विद्यालय का उद्देश्य योग्य शिक्षकों और कर्मचारियों की टीम तैयार कर विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu