Ad Code

दुर्गापूजा पर बक्सर में बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 से 21 अक्टूबर तक कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित


- चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए निर्धारित किए गए वैकल्पिक मार्ग, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था

बक्सर । दुर्गापूजा पर्व-2026 के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित या आंशिक रूप से नियंत्रित रहेगा। वहीं, 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 21 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक बक्सर शहर में सभी प्रकार के बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।



इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

ज्योति चौक से थाना चौक तक (केवल दोपहिया वाहनों को अनुमति)।

थाना चौक से नाथ बाबा पुल तक।

पांडेयपट्टी रेलवे गुमटी से मठिया मोड़ तक।

थाना चौक से रामरेखा घाट, पीपी रोड होते हुए मठिया मोहल्ला पुल तक।

मुनीम चौक से जमुना चौक, ठठेरी बाजार होते हुए थाना चौक तक।

सिंडिकेट से जमुना चौक तक।

चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए वैकल्पिक मार्ग

प्रशासन द्वारा चार पहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के आवागमन के लिए दो वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

गोलंबर से बाईपास, ज्योति चौक होते हुए आईटीआई रोड, मठिया मोड़ और दानी कुटिया तक।

गोलंबर से ज्योति चौक होते हुए अंबेडकर चौक और इटाढ़ी गुमटी तक।




इन स्थानों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था

चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल की पार्किंग के लिए सिंडिकेट के पास, डीएवी स्कूल, बुनियादी स्कूल, आईटीआई मैदान, रेलवे स्टेशन के बगल में समाहरणालय से रेलवे पटरी की ओर जाने वाली सड़क के दाहिनी तरफ तथा बाजार समिति में व्यवस्था की गई है।

वहीं, केवल दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए किला मैदान के पीछे स्थान निर्धारित किया गया है।

मरीजों और आपातकालीन वाहनों को मिलेगी छूट

प्रशासन के निर्देश के अनुसार, मरीजों को ले जाने वाले वाहनों, एंबुलेंस और अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों पर नो-एंट्री का प्रतिबंध लागू नहीं होगा। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपने साथ रेलवे टिकट लेकर ही घर से निकलें।

प्रशासन ने आम नागरिकों से दुर्गापूजा के दौरान अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहनों का उपयोग नहीं करने और निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि पर्व के दौरान शहर में जाम की समस्या से बचा जा सके और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu