Ad Code

प्रतापसागर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से चालक और सहचालक की मौत


बक्सर । एनएच-922 फोरलेन पर सोमवार की अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रतापसागर के समीप बालू लदे एक ट्रेलर ने आगे खड़े दूसरे ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक और सहचालक को निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी।



मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के महराजगंज निवासी रामानंद यादव (25 वर्ष), पिता रामविलास यादव, और सहचालक ललित यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई है। टक्कर के बाद दोनों केबिन में बुरी तरह फंस गए थे, जिससे उनकी जान चली गई।

स्थानीय समाजसेवी कृष्णा शर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। केबिन में फंसे दोनों शवों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी।





इस दर्दनाक हादसे ने मृतकों के परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। दो परिवारों के लिए यह अपूरणीय क्षति है। हादसे के कारणों को लेकर एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर यह चिंता जताई जा रही है कि ठंड के मौसम में एनएच-922 फोरलेन पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। गलत लेन में वाहनों का परिचालन भी हादसों की प्रमुख वजहों में शामिल है। ऐसे में वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu