बक्सर । शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर स्थानीय भगत सिंह पार्क में भाजपा बक्सर नगर पूर्वी के उपाध्यक्ष रामजी प्रसाद के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और युवाओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके बाद मोमबत्तियां जलाकर देश की आजादी के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, संघर्ष, क्रांतिकारी विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस, त्याग और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। कम उम्र में ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भगत सिंह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
वक्ताओं ने युवाओं से उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित, सामाजिक जिम्मेदारी तथा देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में शिक्षक नेता गोपाल पांडेय, भाजपा नेता सौरभ तिवारी, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता राहुल दुबे, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमन श्रीवास्तव, नमो ऐप के जिला संयोजक भास्कर सिंह, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री रूपेश चौरसिया, भाजपा मंडल संयोजक पवन चौरसिया, आशु राय, दीपक केशरी, महावीर गुप्ता, आयुष वर्मा, बरमेश्वर चौधरी, राजा गुप्ता, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments