बक्सर । चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतापसागर स्थित मेथोडिस्ट हॉस्पिटल के सुपरिन्टेन्डेन्ट और चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार सिंह उर्फ डॉ. आर.के. सिंह को लखनऊ में आयोजित विशेष समारोह में ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया। लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में रूस के साइबेरिया स्थित रेतेनलेव विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक एवं हेल्थ डिजीटल केअर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. निश्चल कुमार, महावीर कैंसर संस्थान एवं शोध केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार तथा नई दिल्ली की डिजिटल हेल्थकेयर एवं एआई विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि सिंह ने डॉ. आर.के. सिंह को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस दौरान महावीर कैंसर संस्थान एवं शोध केंद्र के वैज्ञानिक ने डॉ. सिंह को लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज का प्रेसीडेंट बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. आर.के. सिंह ने वैज्ञानिकों एवं आयोजन से जुड़े लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ मिलना उनके लिए गर्व की अनुभूति है।
कार्यक्रम का संचालन लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पुनीत रैडक्लिफ ने किया। समारोह में लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ईशा लाल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. ऋषी कुमार मिश्रा, केंद्रीय पुस्तकालय प्रभारी डॉ. आरकस डेविड समेत शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. आर.के. सिंह के चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments