Ad Code

मां शारदा संजीवनी हॉस्पिटल में पहली सफल नॉर्मल डिलीवरी, मां और नवजात दोनों स्वस्थ


बक्सर । न्यू बस स्टैंड के समीप हनुमान नगर स्थित मां शारदा संजीवनी हॉस्पिटल के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में पहली सफल नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसे अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। अनुभवी चिकित्सकीय टीम की निगरानी में प्रसव की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से संपन्न हुई।


सफल प्रसव में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहिनी खेमरिया, MBBS, MS की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चिकित्सकीय टीम ने गर्भवती महिला की स्थिति की लगातार निगरानी करते हुए आवश्यक चिकित्सा प्रबंधन किया, जिसके बाद सामान्य प्रसव सफलतापूर्वक कराया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

पहली सफल नॉर्मल डिलीवरी के बाद अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। अस्पताल के निदेशक डॉ. ए.डी. उपाध्याय ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्त्री एवं प्रसूति विभाग की शुरुआत के साथ स्थानीय मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।



वहीं, अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रुति उपाध्याय ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को एक ही परिसर में आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सफल प्रसव के लिए चिकित्सकीय टीम और अस्पताल के कर्मचारियों को बधाई दी।

डॉ. मोहिनी खेमरिया ने कहा कि सामान्य प्रसव के लिए गर्भवती महिला की नियमित जांच, संतुलित खान-पान, समय पर चिकित्सकीय सलाह और लगातार निगरानी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से नियमित प्रसवपूर्व जांच कराने और किसी भी तरह की परेशानी को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की।

पहली सफल नॉर्मल डिलीवरी की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल की चिकित्सकीय टीम को बधाई दी। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu