Ad Code

अंबेडकर छात्रावास की बदहाली पर राजद ने सौंपा ज्ञापन, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग



बक्सर । रामपुर केसठ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय कल्याण छात्रावास की बदहाली को लेकर राजद झुग्गी-झोपड़ी स्वच्छकार श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार भारती ने जिलाधिकारी एवं डीडीसी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने छात्रावास में पेयजल, भोजन, पठन-पाठन, खेलकूद और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।



ज्ञापन में कहा गया कि 28 सितंबर को छात्रावास के छात्र करीब 40 किलोमीटर पैदल चलकर जिला मुख्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। संतोष भारती ने गठित जांच समिति से निष्पक्ष जांच कराकर छात्रों की मूलभूत समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की। साथ ही जांच रिपोर्ट को छात्रावास के नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक करने की बात कही।



उन्होंने वर्ष 2020 से 2026 के बीच परीक्षा से वंचित छात्रों की संख्या और कारण तथा छात्रावास छोड़ने वाले छात्रों का ब्योरा भी मांगा। ज्ञापन सौंपने वालों में भीम पासवान, जवाहर पासवान, आजाद खान, एमडी आवाम खान, जुल्फकार खान और सत्येंद्र कुमार आजाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu