Ad Code

बक्सर रेलवे स्टेशन पर 104 लीटर शराब बरामद, छह लावारिस बैग से मिली विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर



बक्सर । रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट बक्सर के अधिकारियों एवं जवानों ने मंगलवार की रात रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे नियमित जांच अभियान के दौरान अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ऑपरेशन “सतर्क” के तहत नए फुट ओवरब्रिज (FOB) के नीचे रेलवे ट्रैक के समीप लावारिस हालत में रखी छह प्लास्टिक की बोरियां/बैग से करीब 104 लीटर शराब एवं बीयर बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 38,800 रुपये आंकी गई है।




जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12:30 बजे RPF अधिकारी एवं जवान स्टेशन परिसर में जांच कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या 05586 DN के बक्सर स्टेशन से रवाना होने के बाद रेलवे ट्रैक के समीप संदिग्ध अवस्था में छह बैग दिखाई दिए। तलाशी लेने पर इनमें 750 एमएल की रॉयल स्टैग व्हिस्की की 36 बोतल, 500 एमएल की किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर के 84 कैन, 500 एमएल की कार्लसबर्ग बीयर के 60 कैन और 500 एमएल की बडवाइजर बीयर के 40 कैन बरामद हुए।




RPF के अनुसार, शराब को रेलवे ट्रैक के पास किसने रखा था और इसे कहां ले जाने की तैयारी थी, इसका तत्काल पता नहीं चल सका। कार्रवाई में ASI नंदलाल राम, ASI योगेंद्र सिंह सहित RPSF के जवान शामिल रहे। बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना बक्सर को सौंप दिया गया। मामले में बिहार उत्पाद शुल्क संशोधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। RPF ने रेलवे परिसर और ट्रेनों में अवैध शराब समेत प्रतिबंधित वस्तुओं के परिवहन पर रोक लगाने के लिए जांच एवं निगरानी अभियान जारी रखने की बात कही है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu