Ad Code

विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, 150 लोगों को दिया गया सीपीआर का प्रशिक्षण


बक्सर । विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साबित खिदमत फाउंडेशन अस्पताल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर, चीनी मिल, बक्सर के परिसर में हृदय रोग से बचाव और सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 100 से 150 मरीजों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।



कार्यक्रम के दौरान डॉ. दिलशाद आलम और डॉ. मनीष कुमार ने लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने के उपायों की जानकारी दी। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक के प्रमुख लक्षण, जोखिम कारक, प्राथमिक उपचार और बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही आपात स्थिति में जीवन बचाने के लिए उपस्थित लोगों को सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि समय पर दी गई सीपीआर हृदय गति रुकने की स्थिति में जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी आपात स्थिति घर, सड़क, क्लीनिक या अस्पताल कहीं भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए चिकित्साकर्मियों के साथ आम नागरिकों को भी सीपीआर का प्रशिक्षण लेना चाहिए।



उन्होंने लोगों से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि के लिए निकालने, नियमित व्यायाम करने, संतुलित आहार लेने तथा धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहने की अपील की। सीने में दर्द, सांस फूलना, अत्यधिक पसीना या घबराहट जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा।

डॉ. मनीष कुमार ने नियमित स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने को हृदय रोगों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में डॉ. उज्ज्वल, नसीम, अरुण कुमार सिंह, अरुण कुमार पाध्या, सुनील कुमार, तरन्नुम, मुन्ना सिंह, प्रदीप, शशि, शांति, अजय गोर, दिया, चंद्रशेखर, गुराम पीर, अफसाना, सावित्री, साबित रोहतास वी, मीर, जानकी, ललन यादव, सुजीत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu